HPU Admission 2026: 21 जुलाई से खनियारा क्षेत्रीय केंद्र में काउंसलिंग, जानें किस दिन किस विषय की बारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में सत्र 2026-27 की प्रवेश काउंसलिंग 21 से 28 जुलाई तक होगी। विषयवार कार्यक्रम जारी किया गया है।
HPU Admission 2026: 21 जुलाई से खनियारा क्षेत्रीय केंद्र में काउंसलिंग, जानें किस दिन किस विषय की बारी

डलहौज़ी हलचल | धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के क्षेत्रीय केंद्र, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जुलाई से 28 जुलाई तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय केंद्र, खनियारा के निदेशक ने दी।

विषयवार काउंसलिंग कार्यक्रम

निदेशक के अनुसार विभिन्न विषयों की काउंसलिंग निम्नानुसार आयोजित होगी—

  • 21 जुलाई – भू-गर्भ विज्ञान (Geology)
  • 22 जुलाई – एम.कॉम एवं अंग्रेजी
  • 23 जुलाई – अर्थशास्त्र, गणित एवं संस्कृत
  • 24 जुलाई – एमसीए, पीजीडीसीए, इतिहास एवं हिन्दी
  • 25 जुलाई – एलएलबी एवं राजनीति शास्त्र
  • 27 एवं 28 जुलाई – एमबीए

मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

निदेशक ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि को प्रातः 10:00 बजे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र, मोहली (खनियारा), धर्मशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी की जा सके। समय पर उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाना सभी अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक होगा।

विज्ञापन