चौपाल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पोमिता ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की भेंट, विकास कार्यों पर मिला भरोसा
चौपाल नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पोमिता ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर विकास संबंधी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक विचार का भरोसा दिया।
डलहौज़ी हलचल | शिमला
शिमला जिले की चौपाल नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पोमिता ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने सकारात्मक विचार का दिया आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चौपाल नगर पंचायत से संबंधित विभिन्न मांगें और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव रखे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव यशपाल तनैक भी उपस्थित रहे।
