Chamba News : भटियात  के सभी गांव में जून 2027 से पहले पेयजल की  समस्या का  होगा स्थाई समाधान– विधानसभा अध्यक्ष

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में   जून 2027 से पहले पेयजल की  समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा । nnnn वे आज चुवाड़ी के समीप लेधर मोड़  में  जल शक्ति विभाग द्वारा 1 करोड़ 60 […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में   जून 2027 से पहले पेयजल की  समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा ।

nnnn

वे आज चुवाड़ी के समीप लेधर मोड़  में  जल शक्ति विभाग द्वारा 1 करोड़ 60 लाख की राशि से निर्मित होने वाले जल एवं स्वच्छता केंद्र -विश्राम गृह  के शिलान्यास अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।

nnnn

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि भटियात  के सभी गांव में जून 2027 से पहले पेयजल की लगातार आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया जाएगा।

nnnn

जल शक्ति मंडल  चुवाड़ी  के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए  उन्होंने कहा कि जारी वित्त वर्ष के दौरान  113 करोड़ रूपयों की विभिन्न योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।   इसके अतिरिक्त अगले  छ: माह की समय सीमा के दौरान 135 करोड़ रूपयों  की नई योजनाओं   को  शुरू किया जाएगा।

nnnn

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि दीर्घकालिक योजनाओं के तहत  अगले 1 से 2 वर्षों के भीतर भटियात विधानसभा क्षेत्र में  जल शक्ति विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के निर्माण पर  132 करोड़ रूपयों  की राशि का आकलन किया गया है। इसके लिए कार्य योजना को भी तैयार कर लिया गया है।

nnnn

विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत ढांचागत सुविधाओं के  विकास की  प्राथमिकता की बात करते हुए कहा कि चुवाड़ी  हेलीपैड को

nnnn

हेलीपोर्ट के रूप में स्तरोन्नत  किया जा रहा है। इससे  यह क्षेत्र  पर्यटन  के लिहाज से और विकसित होगा ।

nnnn

कुलदीप सिंह पठानिया ने  जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को  एक वर्ष की समयावधि के भीतर विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने   के निर्देश दिए।

nnnn

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को  विश्राम गृह की अतिरिक्त  सुविधा मिलेगी।

nnnn

विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता  राजेश मोगरा ने  यहाँ पहुंचने पर स्वागत करते हुए उन्हें शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित   किया।

nnnn

उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया।

nnnn

 अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  विजय  कंवर, महासचिव ज़िला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र   चाड़क, सदस्य निदेशक मंडल वन निगम कृष्ण चंद्, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार सुमन धीमान, आईडीएफ  परियोजना अधिकारी रामपाल  साहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन