Chamba News : अंतर जिला अंडर-23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर चंबा टीम का चयन रविवार को बारगाह में

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : अंतर जिला अंडर-23 वर्ग की वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन रविवार (19 मई) को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा। nnnn यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : अंतर जिला अंडर-23 वर्ग की वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन रविवार (19 मई) को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा।

nnnn

यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी पहली सितंबर 2001 को या इसके बाद जन्मे हों। ट्रायल करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली तथा आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीम के लिए जिला मुख्यालय चंबा के अलावा अन्य स्थानों से खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी।

nnnn

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिल सके तथा वे अपना भविष्य संवार सकें। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह करते हुए कहा ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें, ताकि उनका चयन जिला चंबा की टीम में हो सके।

n
विज्ञापन