पंकज जरयाल के नए गाने का पोस्टर हुआ लॉन्च, प्रधानाचार्य करेंगे विमोचन

n डलहौज़ी हलचल (नूरपुर ) – राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के वोकेशनल विभाग में कार्यरत पंकज जरयाल ने अपने तीसरे गाने का पोस्टर आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह गीत हिमाचली संस्कृति और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित है, जिससे दर्शक हिमालयी क्षेत्र की रमणीयता को और गहराई से महसूस कर सकेंगे। पंकज […]
n

डलहौज़ी हलचल (नूरपुर ) – राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के वोकेशनल विभाग में कार्यरत पंकज जरयाल ने अपने तीसरे गाने का पोस्टर आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह गीत हिमाचली संस्कृति और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित है, जिससे दर्शक हिमालयी क्षेत्र की रमणीयता को और गहराई से महसूस कर सकेंगे। पंकज का यह गाना उनके पहले दो गानों की सफलता के बाद आया है, जिनमें “सूटा रा जोड़ा” को काफी लोकप्रियता मिली थी।

nnn
n
n
nnn

गाने के लेखक और संगीतकार अवी भारद्वाज हैं, जबकि इसका संगीत अजय विमल (विमल स्टूडियो, कुल्लू) ने तैयार किया है। इस गाने का फिल्मांकन अमन राजपूत और सोनू राजपूत द्वारा किया गया है, जिसमें पहाड़ी नृत्य का प्रदर्शन महक, पायल, रीमा, तम्मना, ज्योति, डिंपल, और कामना ने किया है। गाने में मुख्य भूमिकाएं भारती कौशल और पंकज जरयाल निभा रहे हैं। इस गाने के प्रोड्यूसर अंकुश जरयाल (स्टूडियो टुंडी) हैं।

nnnn

इस गाने का औपचारिक विमोचन 3 अक्टूबर 2024 को शाम 4 बजे राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने पंकज जरयाल को उनकी इस नई रचना के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

nnnn
nnnn

महाविद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार जसरोटिया, प्रोफेसर सीमा औहरी, डॉक्टर दिलजीत सिंह, विजेंद्र जरयाल, अंकुश महाजन, मुकेश शर्मा, स्मृति, राकेश, अमित, और दीपिका ने पंकज को उनके नए गाने की सफलता के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

nnnn

यह गीत न केवल हिमाचली संस्कृति की झलक देगा, बल्कि पहाड़ों की अनूठी खूबसूरती को भी दर्शकों के दिलों तक पहुंचाएगा।

n
विज्ञापन