Chamba News : युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ कार्य करेगी ‘वी केयर’ संस्था

n डलहौज़ी हलचल (Chamba) : युवाओं में बढ़ते नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ डलहौजी में ‘वी केयर’ नाम से एनजीओ का गठन पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर किया किया । nnnn इस संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे और अन्य नशों के खिलाफ जागरूक करना है । और जो युवा खासकर चिट्टे की […]
n

डलहौज़ी हलचल (Chamba) : युवाओं में बढ़ते नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ डलहौजी में ‘वी केयर’ नाम से एनजीओ का गठन पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर किया किया ।

nnnn

इस संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे और अन्य नशों के खिलाफ जागरूक करना है । और जो युवा खासकर चिट्टे की चपेट में है उनकी काउंसलिंग कर उनको मुख्य धारा से जोडना है।

nnnn

वी केयर संस्था के मुख्य संयोजक विशाल आनंद ने बताया कि यह संस्था समाज में फैल रहे नशे ,खासकर चिट्टे के खिलाफ मुहिम चलाएगी। उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त समाज अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच जीवन कौशल और नशीली दवाओं पर जागरूकता एवं ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा  वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों में मादक पदार्थों के सेवन की शुरुआत में रोकथाम के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा ।

nnnn

उन्होंने कहा कि समाज में ज्यादातर अपराध नशे की वजह से अंजाम दिए जाते है । जब लोगों की नसों में खून की जगह नशा दौड़ता है तो परिवार और समाज पतन की तरफ चले जाते हैं। जो युवा अपनी काबिलियत और रचनात्मक कार्यों की बदौलत समाज को ऊंचाईयों पर ले जाते सकते हैं वही युवा नशे की वजह से समाज पर बोझ बन कर खोंखला और कमजोर बना देते हैं।उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक सामाजिक समस्या है जब यह व्यक्तियों और समाजों की भलाई में बाधा डालती है जिसमें वे रहते हैं ।

nnnn

विशाल आनंद ने कहा कि जिला चंबा की यह पहली संस्था होगी जो चिट्टे के खिलाफ अपना अभियान चलाएगी।  इस संस्था को पंजीकृत करवाया जा रहा है।

n
विज्ञापन