Chamba News : पुलिस तथा परिवहन निगम के  कर्मियों को ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मिलेगी मतदान की सुविधा

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (चंबा) : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा राज्य पथ परिवहन निगम के  कर्मियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर आज उनके कार्यलय कक्ष  […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (चंबा) : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा राज्य पथ परिवहन निगम के  कर्मियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर आज उनके कार्यलय कक्ष  में एक बैठक का आयोजन किया गया।

nnnn

मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी कर्मियों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट ( ईडीसी) तथा  दूसरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी ।

nnnn

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि   ईडीसी के लिए 12 ए फॉर्म भरना होगा तथा पोस्ट बेल्ट पेपर प्राप्त करने के लिए 12 नंबर फॉर्म  आवश्यक रहेगा। विभागीय नोडल अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को सूची प्रेषित करेंगे ।

nnnn

उन्होंने बताया कि ईडीसी के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने के लिए  चुनाव पूर्वाभ्यास  के दौरान  संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

nnnn

इसी तरह पोस्ट बेल्ट पेपर के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी  अलग से एक विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा ।

nnnn

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विभागीय  नोडल अधिकारी उपमंडल स्तर पर भी सहायक नोडल अधिकारी तैनात  करेंगे ताकि ड्यूटी पर तैनात सभी  कर्मचारियों  को मतदान की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित  नोडल अधिकारियों  को  ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मियों से ईडीसी तथा पोस्ट बैलट  पेपर के माध्यम से मतदान   करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने  को निर्देशित किया।

nnnn

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा  उपस्थित रहे ।

n
विज्ञापन