Chamba News : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

n Chamba News : डलहौजी हलचल (Chamba) : जिला मुख्यालय चंबा में हाल ही में संपन्न हुई 17वीं जिला स्तरीय सरकारी व गैर सरकारी पुरुष वर्ग की अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बट्ट आईटीआई बोंखरीमोड़ व खुशनगरी के खिलाड़ियों के लिए बुधवार को बट्ट आईटीआई […]
n

Chamba News : डलहौजी हलचल (Chamba) : जिला मुख्यालय चंबा में हाल ही में संपन्न हुई 17वीं जिला स्तरीय सरकारी व गैर सरकारी पुरुष वर्ग की अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बट्ट आईटीआई बोंखरीमोड़ व खुशनगरी के खिलाड़ियों के लिए बुधवार को बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

nnnn

इस मौके पर बट्ट एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करने का आह्वान किया। बट्ट ने कहा कि उनका संस्थान युवाओं को गुणात्मक व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने सहित युवाओं को खेलों व अन्य ज्ञानवर्द्धक गतिविधियों में भी पारंगत करने हेतु प्रयासरत रहता है और यह ख़ुशी की बात है कि प्रशिक्षु भी संस्थान का नाम रोशन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।

nnnn

ज्ञात हो कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ के खिलाड़ियों अतुल, विनय, मनीष भारद्वाज, आकाश, विशाल, विशाल ठाकुर व विवेक की कबबडी की टीम विजेता रही। वहीं साहिल, अभिषेक व हरीश बेडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता रहे। जबकि जेवेलिन थ्रो में बट्ट आईटीआई बोंखरीमोड़ के सोनू ठाकुर प्रथम व बट्ट आईटीआई खुशनगरी के प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे।

nnnn

वहीं डिस्कस थ्रो व शोर्ट थ्रो में अतुल ने विजेता का खिताब हासिल किया। बट्ट आईटीआई के कबबडी, खो-खो व बेडमिंटन के खिलाडियों का चयन राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में आईटीआई के स्टाफ सदस्यों सहित काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।

n
विज्ञापन