Chamba News : ककीरा में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता , विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह रहे मौजूद

n डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग  : आज ककीरा के रामेश्वराधाम मंदिर के प्रांगण में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। जिस में 12 पोलिंग बूथ के लगभग 400 कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह के द्वारा की गई। nnnn विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के ककीरा पहुँचने […]
n

डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग  : आज ककीरा के रामेश्वराधाम मंदिर के प्रांगण में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। जिस में 12 पोलिंग बूथ के लगभग 400 कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह के द्वारा की गई।

nnnn

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के ककीरा पहुँचने पर समस्त कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया । उसके बाद भेकड का बुजुर्ग महिला दिल माया थापा के द्वारा नेपाली टोपी पहना कर  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को समानित किया गया । सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाने  के लिये के लिये कार्य करने का आह्वान किया ।पठानिया ने पूर्व सरकार औऱ केन्द्र की सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा की उनके कार्यकाल में हिमाचल व भटियात में विकास के कार्य ठप पड़े थे।                                     

nnnn

पिछली बरसात में भटियात में भयंकर तबाही हुई थी । न ही पूर्व विधायक और न ही सांसद किशन कपूर इस आपदा की घडी में भटियात में नज़र आये। जो भी भटियात की बड़ी परियोजनाये थी वह जस की तस पड़ी हुई है । जो फिना सिंह सिचाई परियोजनाये थी उसकी लागत 240 करोड रूपये थी जो अब बढ़ कर लेकिन अब भाजपा की लेट लतीफी के कारण उसी की लागत बढ़कर अब 640 करोड़ पहुच गई है। उन्होंने कहा कि फिना सिंह परियोजना को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

nnnn

उन्होंने भटियात के पूर्व विधायक को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल इतना कार्य  नही हुआ।  उन्होंने सवा साल में भटियात की जनता को उससे भी ज्यादा कार्यकर के दिखा दिये। अभी तक 27 सड़को का कार्य  पूरे जोर शोर के साथ चला हुआ है ।

nnnn

उन्होंने बताया कि भटियात के सभी गॉव को 2027 तक सड़क सुविधा से जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी चम्बा टनल के लिए  फिजोविलटी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी ही। उसके लिए मुख्यमंत्री मंत्री की और से चार करोड़ रुपये स्वीकृत की जा  चुकी हैं। इसका सर्वे भी किया जा चुका है। अब ये टनल 1500 करोड़ की लागत से करीब साढ़े सात किलोमीटर तक बनकर तैयार करवाई जायेगी। उन्होंने अंत में कार्यकर्ताओं एक जुट होकर लोक सभा चुनाव मे  कांग्रेस पार्टी को विजेयी बनाने का आह्वान किया।

nnnn

इस मौके में जिला कांग्रेश कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला,एक्स सर्विस मेन लीग के अध्यक्ष केप्टन पूर्ण सिंग थापा ,काँग्रेस पार्टी केजिला उपाध्यक्ष तरुण मल्होत्रा, इस के अलावा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सभी महिला मंडल के सदस्य ,और पंचायत प्रति निधि मौजूद थे।

n
विज्ञापन