Chamba News : भटियात की बेटी, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अदरीजा टाप-10 में
n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12 वीं के विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में भटियात के हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की बेटी ने टाप-10 में जगह बनाकर जिला चंबा का नाम रोशन किया है। nnnn हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा […]
n
Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12 वीं के विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में भटियात के हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की बेटी ने टाप-10 में जगह बनाकर जिला चंबा का नाम रोशन किया है।
nnnnहिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अदरीजा ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। अदरीजा ने बताया कि वह रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई करती है ओर वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती है। अदरीजा दसवीं की परीक्षा में भी प्रदेश में टाप -10 में सातवां स्थान हासिल कर चूकी है। अदरीजा के पिता सुधीर दत्त गौतम कांगड़ा सैंट्रल को आपरेटिव बैंक में प्रबंधक हैं तथा माता स्मृति राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होवार में गणित की प्रवक्ता है।
nnnnअदरीजा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उसे उसके माता पिता नाना नानी व गुरूजनों का काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। टाप-10 में स्थान हासिल करने पर स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने अदरीजा तथा उनके माता पिता को बधाई दी है।
n