Chamba News  : बलबीर सिंह ने संभाला ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पदभार

n Chamba News  : डलहौज़ी हलचल (Chamba): ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात  बलबीर सिंह ने आज ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत  प्रेस प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार भेंटवार्ता की। nnnn मूलतः ज़िला  ऊना के  निवासी बलबीर सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ  संवाद के दौरान बताया कि विभागीय दक्षता का […]
n

Chamba News  : डलहौज़ी हलचल (Chamba): ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात  बलबीर सिंह ने आज ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत  प्रेस प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार भेंटवार्ता की।

nnnn

मूलतः ज़िला  ऊना के  निवासी बलबीर सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ  संवाद के दौरान बताया कि विभागीय दक्षता का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाते हुए  अपनी प्राथमिकताओं  में सरकार   द्वारा कार्यान्वित की जा रही सभी जन कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं तथा उपलब्धियों  का प्रभावी प्रचार-प्रसार  सुनिश्चित बनाया जाएगा।

nnnn

साथ में उन्होंने ये भी कहा कि मीडिया के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर  तत्काल सूचना संप्रेषण का कार्य किया जाएगा। विभागीय प्रेरणा सूचना- संपर्क -सेवा को ज़िला में और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बलबीर सिंह, ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पद भार ग्रहण करने से पहले ज़िला ऊना में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे ।

nnnn
Chamba
Chamba
nnnn

 वर्ष 1999 से  विभाग में अपनी सेवाएं शुरू करने के पश्चात गत 25 वर्षों के दौरान उन्होंने ज़िला सोलन,लाहौल  एवं स्पीति तथा सिरमौर  में भी  अपनी सेवाएं प्रदान की हैं ।  इससे पहले  अध्यक्ष प्रेस क्लब चंबा  दीपक शर्मा  तथा सहयोगियों ने ज़िला चंबा में अपनी विभागीय सेवाएं आरंभ करने पर  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का  स्वागत किया तथा  प्रेस क्लब चंबा की ओर से उन्हे हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

nnnn

प्रेस प्रतिनिधियों में सोमी प्रकाश भुवेवटा, सुभाष अग्निहोत्री, काकू चौहान, महेंद्र  रिशव महेंद्रु, जितेंद्र खन्ना, अनिल कुमार  सहित सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार, तकनीकी सहायक  सुभाष, सुरेश कुमार  इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

n
विज्ञापन