Chamba News : भरमौर से पांगी पहुंची 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें – मुकेश रेपसवाल

n Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भरमौर (अज) विधानसभा क्षेत्र से संबंधित उपमंडल पांगी के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) हेलीकॉप्टर द्वारा 25 मई दिन शनिवार को पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ पहुंचा दी गई। nnnn इससे पहले मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया भरमौर में ही पूरी कर […]
n

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भरमौर (अज) विधानसभा क्षेत्र से संबंधित उपमंडल पांगी के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) हेलीकॉप्टर द्वारा 25 मई दिन शनिवार को पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ पहुंचा दी गई।

nnnn

इससे पहले मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया भरमौर में ही पूरी कर ली गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी है।

nnnn
nnnn

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं जहां के लिए कुल 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हेलीकॉप्टर द्वारा सुरक्षित पहुंच दी गई है। उन्होंने बताया कि पांगी उपमंडल के 39 मतदान केंद्रों के लिए 16 अतिरिक्त मशीनें भेजी गई हैं उन्होंने बताया कि कुल मशीनों की संख्या के बराबर बी यू,सी यू तथा वीवीपैट इकाइयां पूर्णतया सुरक्षित तरीके से भेजी गई है।

nnnn
nnnn

मशीनों को प्रातः स्ट्रांग रूम भरमौर से सड़क मार्ग द्वारा जिला मुख्यालय चंबा के सुल्तानपुर हेलीपैड तक पहुंचाया गया जहां से एक बड़े हेलीकॉप्टर की सहायता से उप मंडल मुख्यालय किलाड़ (पांगी) ले जाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीनों को तहसीलदार कार्यालय भवन किलाड़ में बनाए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है तथा ईवीएम को ले जाते समय भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया गया है।

nnnn
n
विज्ञापन