Chamba News : बकलोह के गुरु गोरखनाथ महाराज जी मंदिर से आज निकली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
Chamba News : डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 19 अप्रैल को गुरु गोरखनाथ यात्रा कमेटी बकलोह की और से सबसे प्राचीन परम पूजनीय गुरु गोरखनाथ महाराज जी के मंदिर से10 बजे सुबह गुरु महाराज जी के मंदिर के प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।
nnnnये शोभा यात्रा बकलोह के चिलामा मार्ग में स्थित उनके मन्दिर से स्थानीय लोगो औऱ चतुर्थ गोरखा राईफल के जवानों, जेसीओ औऱ सभी यूनिट के अधिकारियों के द्वारा निकाली जाएगी जिसमे क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। हर वर्ष चतुर्थ गोरखा राइफल के सभी पांचों यूनिट के जवान पन्द्रह आर आर औऱ चौदह गोरखा ट्रेनिग सेंटर सपाटू के लोग इस पूजा में ज़रूर शिरकत होते हैं ।
nnnnबता दें की वर्ष 1886 से पहले 14 गोरखा ट्रेनिग सेंटर बकलोह में हुआ करता था। तभी से पाचो यूनिट के लोग अपने गुरु और कुल की देवी देवताओं को मनाने के लिये हर वर्ष देश के किसी भी कोने मे हो अपने अपने देवी वेवताओ मनाने के लिए यहाँ ज़रूर पहुचते है। कल चिलामा मार्ग स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कुमलाड़ी, स्लोडका,ककीरा बाजार , कालूगंज, बकलोह, घटासनी,से चिलामा होते हुये अपने गंतव्य गुरु गोरखनाथ पहुँचेगी।
nnnnजगह जगह पर श्रद्धालुओं के लिए जल पान का इंतजाम किया जायेगा। दोपहर को मंदिर परिसर में पहुचने पर विनय मोहन और उनके सहयोगियों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया जायेगा। यूनिट के धर्मगुरु आर के पांडे जी ने बताया कि सभी यूनिट के लोग अपने अपने कुल की देवी देवता, माता संसारी, माता काली और गुरु गोरखनाथ जी महाराज जी का पूजा अर्चना के बाद 23 अप्रैल को सभी अपने अपने यूनिट के लिए प्रस्थान कर जायेगे ।
nnnnये पूजा खासकर यूनिट के सुख और समृद्धि के लिए अप्रैल के माह में की जाती है
n