Kangra News  :  सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से मिलेगी सड़क सुविधा: बाली

n Kangra News: डलहौज़ी हलचल  (Kangra):  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि सभी गांवों को चरणबद्व तरीके के साथ सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। nnnn रविवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस […]
n

Kangra News: डलहौज़ी हलचल  (Kangra):  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि सभी गांवों को चरणबद्व तरीके के साथ सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

nnnn

रविवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने सेराथाना में 50 लाख की लागत निर्मित पुल का लोकार्पण तथा 230 लाख की लागत से होने वाले मुमता से भदरेहड 1.800 किलोमीटर रोड का शिलान्यास गांव के बुजुर्गों से करवाया गया। गौरतलब है कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास बुजुर्गों से करवाने का पहले ही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की डिमांड के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

nnnn

उन्होंने कह कि नगरोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। पर्यटन विकास पर नगरोटा विस क्षेत्र में 300 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इसके साथ ही एशिया का सबसे बड़ा फाउंटेन भी नगरोटा में स्थापित किया जाएगा।

nnnn

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में विकास पुरूष जीएस बाली ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं उनके पदचिन्हों पर चलते हुए विकास की गति को और तेज किया जा रहा है ताकि नगरोटा विस क्षेत्र एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप पूरे देश भर में अपनी अलग पहचान कायम कर सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पार्क भी निर्मित किए जाएंगे ताकि बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सुविधा मिल सके।

nnnn

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता बी एम ठाकुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, एसडीओ विवेक कालिया, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, महासचिव अरुण कटोच, महासचिव अजय सीपहिया , ओंकार, एन.डी शर्मा , गगन ,कुलदीप, संतोष, सुमित्र  मसौदे निर्मल, विद्यासागर और ग्रामीण मौजूद रहे।

n
विज्ञापन