HPBOSE 12th Result: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, 92.02% रहा रिजल्ट; साइला कश्यप ने साइंस में किया टॉप

डलहौजी हलचल (धर्मशाला): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों […]
HPBOSE 12th Result: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, 92.02% रहा रिजल्ट; साइला कश्यप ने साइंस में किया टॉप

डलहौजी हलचल (धर्मशाला): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की।

शानदार रहा ओवरऑल रिजल्ट, 5% की बढ़ोतरी

इस वर्ष कुल 81,412 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस बार का ओवरऑल रिजल्ट 92.02% रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 5% अधिक है। कुल 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 2,384 केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग के कारण इस बार नकल के मामलों में भारी कमी आई है।

तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची (Merit List)

साइंस स्ट्रीम (Science Toppers):

  1. प्रथम: साइला कश्यप (द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस, छतड़ी, कांगड़ा)

  2. द्वितीय: संचिता धीमान (गुरुकुल पब्लिक स्कूल, अंब, ऊना)

  3. तृतीय: कांशी शर्मा (हमीरपुर)

आर्ट्स स्ट्रीम (Arts Toppers):

  1. प्रथम: अंशीत कुमार (भवारना, कांगड़ा) – 99.2%

  2. द्वितीय: आरुषि ठाकुर (सिरमौर) – 99%

  3. तृतीय: शामया बड़जात्या (मॉडल स्कूल दाड़ी, कांगड़ा) – 98.8%

कॉमर्स स्ट्रीम (Commerce Toppers):

  1. प्रथम (संयुक्त): यशश्वनी चौहान (ऊना), कृषिका, और अयान (कांगड़ा) – 98.2%

  2. द्वितीय (संयुक्त): काजल, मुस्कान (नगरोटा बगंवा) और जान्हवी (सोलन) – 97.8%

  3. तृतीय (संयुक्त): अक्षीमा पठानिया, मुस्कान ठाकुर और रिधिमा – 97.6%

पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए 15 दिन का समय

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अगले 15 दिनों के भीतर रिचेकिंग या रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए क्रमशः 800 रुपये और 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल से 41 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था, जिसे रिकॉर्ड समय में पूरा कर परिणाम घोषित किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल शिक्षा बोर्ड की स्थापना 1969 में हुई थी और इसने अपना पहला एग्जाम 1970 में आयोजित किया था।

विज्ञापन