बलेरा स्कूल को मिली नई एसएमसी, हीरा लाल अध्यक्ष और पुष्पा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। हीरा लाल अध्यक्ष और पुष्पा देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं। समिति का कार्यकाल दो वर्ष रहेगा।
बलेरा स्कूल को मिली नई एसएमसी, हीरा लाल अध्यक्ष और पुष्पा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

डलहौज़ी हलचल | बलेरा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में हीरा लाल को समिति का अध्यक्ष तथा पुष्पा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा। समिति विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगी।

विद्यालय विकास को लेकर बनाई गई कार्ययोजना

विद्यालय के प्रधानाचार्य  जगजीत आजाद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है।

बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य निशा देवी, पंचायत उपप्रधान मनजीत कुमार तथा स्थानीय वार्ड सदस्य पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन से विद्यालय के विकास कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन